इटली में कोरोनावायरस के अब तक एक लाख 24 हजार 632 मामले दर्ज हुए हैं। 15 हजार 362 लोगों की मौत हुई है। इटली में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई है। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में कोरोनावायरस के 2,886 नए मामले सामने आए हैं। बोरेली ने कहा कि 29,010 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। देश में अब तक 20,996 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, बोरेली ने कहा कि यहां के अस्पतालों में क्रिटिकल मरीजों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार को क्रिटिकल मरीजों की संख्या चार हजार 68 थी, जो शनिवार को तीन हजार 994 हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इससे एक उम्मीद की कीरण जगी है और इससे अस्पतालों को थोड़ी राहत मिलेगी।
इटली: एक दिन में 681 लोगों ने दम तोड़ा